दुर्ग
चावल भरी 2 वाहन जब्त
06-Jan-2024 3:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 6 जनवरी। टोल प्लाजा के आगे एक राइस मिल के पास से मोहन नगर थाना पुलिस एवं खाद विभाग की टीम ने चावल की बोरी से भरी दो छोटा हाथी वाहन को पकड़ा है। टीम द्वारा जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक छोटा हाथी में चावल की बोरियां भरकर चालकों द्वारा ले जाया जा रहा था। मौके पर पहुंची टीम ने दोनों वाहन को रोका। दोनों ही गाड़ी में 20-20 कट्टा चावल भरा हुआ था। दोनों ही वाहन में 10-10 क्विंटल पीडीएस का चावल होने की संभावना को देख खाद्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच कर जांच प्रारंभ कर दी है। वाहन चालक वेद प्रकाश गुप्ता एवं शंकर साहू से पुलिस पूछताछ कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे