दुर्ग
सट्टा पट्टी लिखते आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा
06-Jan-2024 3:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 6 जनवरी। सट्टा पट्टी लिख रहे दो आरोपियों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत कार्रवाई की गई है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने गया नगर कोष्ठा तालाब के पास रूपए पैसे का सट्टा पट्टी लिख रहे आरोपी पूनम भारती 46 वर्ष पिता दशरथ भारती निवासी वार्ड नंबर 4 गयाबाई स्कूल के पास गया नगर को पकड़ा। उसके पास से एक सट्टा पट्टी एवं 3440 रुपए जप्त किए गए। इसी तरह उतई थाना पुलिस ने जोरा तराई पुराना पुल के पास सट्टा पट्टी लिखते हुए आरोपी कमल यादव निवासी मिलन चौक जोरातराई को पकड़ा। उसके पास से सट्टा पट्टी, पेन व 3010 रुपए जप्त किए गए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे