दुर्ग

चेंबर ऑफ कॉमर्स की महिला इकाई के मेला में स्वदेशी उत्पाद होंगे आकर्षण का केन्द्र
06-Jan-2024 3:01 PM
चेंबर ऑफ कॉमर्स की महिला इकाई के मेला में स्वदेशी उत्पाद होंगे आकर्षण का केन्द्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 6 जनवरी।
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज की दुर्ग जिला महिला इकाई द्वारा  आत्मनिर्भर महिलाओं को उनके स्वनिर्मित उत्पादों की बिक्री के लिए बड़ा बाजार उपलब्ध करवाएगी। इसे लेकर 7 जनवरी, रविवार को सिटी सेंटर मॉल, फरिश्ता कॉम्पलेक्स के पास, दुर्ग में भव्य मेला का आयोजन  किया गया है। यह मेला प्रात: 10 बजे से शुरु होकर रात्रि 8 बजे तक चलेगा।  स्वदेशी भारतीय उत्पादों एवं उद्यमों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित मेला में आत्मनिर्भर महिलाएं अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगी। प्रदर्शनी में स्वदेशी उत्पाद के अलावा अन्य पारंपारिक वस्तुएं एवं व्यंजन आकर्षण का केन्द्र होंगे। 

मेला के आयोजन में चेबर युवा विग, स्वावलंबी भारत अभियान और कैट इकाई सहयोगी संस्था है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की दुर्ग जिला महिला इकाई अध्यक्ष पायल जैन ने बताया कि चेंबर की महिला इकाई स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। इसे लेकर पूर्व में भी चेंबर ने महिलाओं द्वारा स्वनिर्मित स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई थी। 

प्रदर्शनी को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिला था। जिसने आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही महिलाओं का हौसला बढ़ाया। इसे देखते हुए चेंबर द्वारा पुन: महिलाओं द्वारा स्वनिर्मित उत्पादों को बाजार उपलब्ध करवाने मेला का आयोजन किया गया है। मेला में दैनिक जरुरत की सामग्रियों की विशाल रेंज उपलब्ध रहेगी।

 


अन्य पोस्ट