दुर्ग
महापौर धीरज से मिले निगम कर्मचारी संघ पदाधिकारी
06-Jan-2024 2:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 6 जनवरी। छत्तीसगढ़ स्वशासी कर्मचारी संघ दुर्ग नगर निगम शाखा के प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को महापौर धीरज बाकलीवाल से मुलाकात की और उन्हें गुलदस्ता भेंटकर नववर्ष की बधाई दी।कर्मचारी संघ का यह प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा और महासचिव अनिल सिंह के नेतृत्व में मिला। मुलाकात के दौरान कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने कर्मचारी हित में भी महापौर से चर्चा की। महापौर श्री बाकलीवाल ने भी कर्मचारी संघ के पधाधिकारियों को नववर्ष की बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान नगर निगम के लोक निर्माण विभाग प्रभारी अब्दुल गनी, जल गृह विभाग प्रभारी संजय कोहले के अलावा निगम कर्मचारी संघ के पदाधिकारी व सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे