दुर्ग

सुने आवास का ताला तोडऩे का प्रयास, अपराध दर्ज
03-Jan-2024 4:06 PM
सुने आवास का ताला तोडऩे का प्रयास, अपराध दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 3 जनवरी।
सुने आवास का ताला तोडक़र चोरी का प्रयास कर रहे आरोपी के खिलाफ प्रार्थी ने अपराध दर्ज कराया है। मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 380 ,427, 457, 511 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक थाना उतई निवासी आर्मी में सर्विस करता है। उसके खुद का मकान जयंती नगर दुर्ग में है। 31 दिसंबर व 1 जनवरी 2024 की रात्रि के मध्य उसके जयंती नगर वाले निवास में ताला लगा हुआ था। उसके घर में लगे कैमरे मोबाइल से कनेक्ट है। 

प्रार्थी कमलेश कुमार के मोबाइल पर सिक्योरिटी मैसेज आया कि उसके घर का ताला तोड़ा जा रहा है। इस पर उसने अपने मोबाइल पर देखा कि कोई अज्ञात आरोपी दरवाजा तोडक़र कुंडा निकल रहा है। इस पर प्रार्थी ने तुरंत अपने पड़ोसियों को मोबाइल पर सूचना दी। जैसे ही पड़ोसियों को घर से निकलते आरोपी ने देखा तो वह भाग निकला। आरोपी ने दरवाजे का कुंडा उखाडऩे के बाद कैमरे को तोडक़र वायर भी उखाड़ दिया था । इसके बाद प्रार्थी ने मोहन नगर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


अन्य पोस्ट