दुर्ग

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि में पुण्यतिथि
03-Jan-2024 3:38 PM
ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि में पुण्यतिथि

दुर्ग, 3 जनवरी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के बघेरा स्थित आनंद सरोवर में जोन के क्षेत्रिय निर्देशक  एवं ब्रह्माकुमारीज के मीडिया विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश भाई एवं छत्तीसगढ़ की संचालिका ब्रह्माकुमारी कमला दीदी की पुण्यतिथि का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अविराज चावला (वाइस चेयरमैन पर्सन सेमटेक युनिवर्सिटी भोपाल)संतोष रुंगटा चेयरमेन रुंगटा ग्रुप कॉलेज ,भानु प्रताप सिंह (मुख्य वन संरक्षक- रायपुर ), इंजीनियर पी.पी. ताम्रकार , डॉ. रेखा गुप्ता (पूर्व सिविल सर्जन )जिला चिकित्सालय दुर्ग , प्रेमप्रकाश गुप्ता (पूर्व मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग मध्यप्रदेश) व सुषमा दुबे ने अपनी ओर से दोनों विभूतियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज दुर्ग की संचालिका रीटा बहन ने ओमप्रकाश भाई जी और कमला दीदी के साथ बीते हुए दोनों के संस्मरण सुनाते हुए कहा संस्था के आधार स्तंभ दादा लेखराज जिन्हें निराकार परमपिता परमात्मा शिव ने संपूर्ण मनुष्य आत्माओं की वंशावली के उत्थान के निमित्त बनाया तथा परमात्मा पिता ने जिनका दिव्य नामकरण कर प्रजापिता ब्रह्मा रखा।

उन्होंने भाई जी को मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में परमात्मा संदेश देने भेजा उन्होंने अपने त्याग, तपस्या व बलिदान के फलस्वरुप परमात्मा ज्ञान का जो बीज बोया वह आज विशाल वट वृक्ष के रूप में पल्लवित हो अनेक आत्माओं को सुख-शांति, प्रेम-दया की अनुभूति करा रहा है।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमार दाऊ भाई द्वारा लिखित नृत्य नाटिका चरित्र निर्माण ही सर्वश्रेष्ठ सेवा है का मंचन किया गया जिसमें मुख्य रूप से कुमारियों ने अपनी यादगार प्रस्तुति दी।

 ओम प्रकाश भाई व कमला दीदी ने लगभग अनेकों कन्याओं को परमात्मा पिता के श्रेष्ठ कार्य में अपना जीवन समर्पण कराया व अनेक मनुष्य आत्माओं को श्रेष्ठ मार्ग की ओर ले जाने के पथ प्रदर्शक बने। रीटा बहन ने आगे बताया कि ओमप्रकाश भाई जी रचनात्मक बुद्धि के धनी थे, नवीनता की विशेषता उनके जीवन में थी और कमला दीदी ने मातृत्व पालना देकर लाखों आत्माओं को अध्यात्म के पथ पर आगे बढ़ाया।

इस आयोजन में  मंच संचालन वरिष्ठ राजयोगी शिक्षिका एवं ब्रह्माकुमारीज की प्रखर वक्ता रूपाली बहन ने किया।


अन्य पोस्ट