दुर्ग

सेवानिवृत्त अफसर को दी विदाई
03-Jan-2024 3:36 PM
सेवानिवृत्त अफसर को दी विदाई

दुर्ग, 3 जनवरी। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में मंगलवार को दुर्ग में पदस्थ पी.एच.ई. विभाग के सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता एफ.सी. बोरकर को अधिकारियों ने भावभीनी बिदाई दी। कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने सेवानिवृत्त बोरकर को अधिकारियों की तरफ से पुष्पगुच्छ, शॉल एवं श्रीफल भेंट किया। उन्होंने सेवा अवधि के दौरान बोरकर की व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। साथ ही उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की। बोरकर ने अपने सेवाकाल के दौरान विभागीय उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि अविभाजित मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य में 41 वर्षों तक सेवा देने के उपरांत वे सेवानिवृत्त हुए है। इस अवधि में समस्त अधिकारियों की सहयोग के लिए उन्होंने सभी का आभार माना।


अन्य पोस्ट