दुर्ग
दुर्ग, 3 जनवरी। सामान्य दिनों की तुलना में जिले में मंगलवार को मात्र 20 प्रतिशत धान उठाव हुआ हड़ताल के चलते उपार्जन केन्द्रों से धान उठाव ठप पड़ गया है जिले के उपार्जन केन्द्रों में वर्तमान में लगभग साढ़े सोलह लाख क्विंटल धान जाम है।
जानकारी के अनुसार जिले के 102 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की जा रही है, जहां से प्रतिदिन सामान्य दिनों में 90 हजार से 1 लाख क्विंटल तक का उठाव हो रहा था मगर हड़ताल के चलते आज मात्र 15 हजार 480 क्विंटल धान का उठाव हुआ जो कि सामान्य दिनों में होने वाले उठाव की तुलना से 80 प्रति कम है जबकि धान की आवक भी सामान्य दिनों की तरह ही रहा अगर आगे भी यही स्थिति रही तो बहुत से उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी भी बंद हो सकती है। जिले में इस साल 58 लाख 9 हजार 60 क्विंटल धान खरीदी का अनुमान है इसके विरुद्ध अब तक 34 लाख 7 हजार 833 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है इनमें से 30 लाख17 हजार 663 क्विंटल धान का उठाव के लिए डी ओ जारी हो चुका है मगर 17 लाख 67 हजार 820 क्विंटल धान का ही उठाव हो पाया है अभी भी जिले के उपार्जन केन्द्रों में 16 लाख40 हजार 12 क्विंटल धान शेष है।