दुर्ग

किराया जमा नहीं, आबंटन निरस्त
03-Jan-2024 3:24 PM
किराया जमा नहीं, आबंटन निरस्त

भिलाई नगर, 3 जनवरी। नगर पालिक निगम, भिलाई क्षेत्र अंतर्गत निगम प्रशासन द्वारा आवंटित किए गए दुकानदारों द्वारा लंबे समय से किराया एवं समेकितकर नहीं पटाया जा रहा है, ऐसे आवंटितों के दुकान को निरस्त किया जाना है। योजना विभाग के प्रभारी अधिकारी विद्याधर देवांगन ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना अंतर्गत दीनदयालपुरम, प्रियदर्शनी परिसर, नेहरू नगर, राधिका सहित विभिन्न स्थलों पर दुकान आबंटित हितग्राहियों द्वारा नियमित रूप से किराया एवं संपत्ति कर की राशि जमा नहीं की जा रही है,शीघ्र ही किराया की राशि जमा करे अन्यथा दुकान आवंटन को निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। 


अन्य पोस्ट