दुर्ग
चाकू लहराकर लोगों को डरा धमकाने वाला गिरफ्तार
03-Jan-2024 2:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 3 जनवरी। हाथ में धारदार चाकू लहराकर लोगों को डरा धमकाने वाले आरोपी को मोहन नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ 25-27 आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक सिकोला भाठा बाजार चौक प्राथमिक स्कूल के पास एक युवक अपने हाथ में धारदार चाकू लहराते हुए आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा था। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया था। मूखबिर से सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को पकड़ा। आरोपी मनीष राजपूत निवासी सिकोला भाठा बाजार चौक के पास के पास से चाकू बरामद किया गया है। उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे