दुर्ग

नेशनल स्कूल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में खुशबू का प्रदर्शन
03-Jan-2024 2:42 PM
नेशनल स्कूल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में खुशबू का प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 3 जनवरी।
दिल्ली में 3 से 8 जनवरी तक त्यागराज स्टेडियम में होने वाले 67वीं नेशनल स्कूल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पंहडोर, पाटन की छात्रा खुशबू सपहा 63 किग्रा में अपने खेल का का प्रदर्शन करेंगी। 

रोजाना खुशबू बॉक्सिंग का अभ्यास विद्यालय में व्यायाम शिक्षक एवं एनआईएस बॉक्सिंग कोच हिमांशु कुमार के मार्गदर्शन में करती हैं। छात्रा खुशबू की उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य के के आडिल एवं गांव के सरपंच और शाला विकास समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम मढरिया ने हर्ष व्यक्त किया है साथ राष्ट्रीय स्तर पर अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी है।
 


अन्य पोस्ट