दुर्ग

रामकृष्ण को डॉक्टरेट
03-Jan-2024 2:42 PM
रामकृष्ण को डॉक्टरेट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 3 जनवरी।
रामकृष्ण को भौतिकशास्त्र विषय के अंतर्गत रेयर अर्थ मैटेरियल पर लुमिनेसेंस में शोध कार्य के लिए आईएसबीएम विश्वविद्यालय, छुरा गरियाबंद से डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई है। 

इसके तहत उनके शोध प्रबंध सिंथेसिस एंड केरेकटेराइजेशन ऑफ रेयर अर्थ डोप्ड आरई2एसआईओ5 फॉस्फोर फॉर डिस्प्ले एंड डोसिमेट्री ने उन्हें डॉक्टरेट उपाधि दिलाई। शोधार्थी ने इस विषय की महत्वपूर्णता को जताया, जिससे नए एलईडी डिवाइस और डोसिमेट्री सेंसर बनाने में मदद मिल सकती है, जिससे कम विद्युत खर्च में अधिक रौशनी हो सकती है।

इस शोध कार्य को डॉ. एन कुमार स्वामी और डॉ. विकास दुबे के संयुक्त मार्गदर्शन में 28 दिसंबर को सफलता पूर्वक पूर्ण किया गया। डॉक्टरेट प्राप्ति पर उन्हें परिवार, मित्र और विश्वविद्यालय के कर्मचारी और प्रशासन ने बधाई दी है।
 


अन्य पोस्ट