दुर्ग

चादर-कंबल गोदाम में आग, काबू
03-Jan-2024 1:10 PM
चादर-कंबल गोदाम में आग, काबू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
भिलाई नगर, 3 जनवरी।
कैंप 2 स्थित चटाई क्वार्टर में देर रात कंबल और चादर व्यापारी के गोदाम में आग लग गई। सूचना मिलते ही दुर्ग से अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद दो घंटे तक कड़ी मशक्कत बाद आग पर काबू पाया गया। 

बताया जा रहा है कि जिस व्यवसायी के गोदाम में आग लगी, वह किराये से लिया गया घर है। पड़ोस के घर पर  बर्थडे पार्टी थी, जिसकी खुशी में छत पर पटाखे फोड़े जा रहे थे। आशंका है कि उसी की चिंगारी से पड़ोस के कच्चे मकान में आग लग गई। 

अचानक धुआं उठता देख सभी लोग घर से बाहर निकल आए। घर में रखे कंबल में आग पकड़ी और फैलने लगी। यह मोहल्ला ऐसा है कि भीतर तक एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड गाडिय़ां नहीं पहुंच पाती हैं।

मोहल्ले के लोगों ने अपनी व्यवस्था से पानी का इंतजाम कर घर की सीट तोड़ी और आग को फैलने से रोका। तब तक फायर ब्रिगेड मोहल्ले की मुख्य सडक़ तक पहुंची और लंबे पाईप से पानी की बौछार करने के बाद आग शांत हुई। आगजनी में लाखों के कंबल और चादर जलकर खाक हो गए हैं। 
जानकारी बाद छावनी पुलिस भी मौके पर पहुंची और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
 


अन्य पोस्ट