दुर्ग

हिट एंड रन का नया कानून न्यायोचित नहीं- जिला कांग्रेस प्रवक्ता
02-Jan-2024 3:44 PM
हिट एंड रन का नया कानून न्यायोचित नहीं- जिला कांग्रेस प्रवक्ता

दुर्ग, 2 जनवरी। जिला कांग्रेस प्रवक्ता  व थोक फल सब्जी व्यापारी संगठन के अध्यक्ष नासिर खोखर ने केंद्र सरकार के द्वारा हिट एंड रन पर लाए गए नए कानून को ड्राइवरों के हित में न्यायोचित नहीं बताया। केंद्र सरकार  के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा लोकसभा सदन में सडक़ दुर्घटना में हिट एंड रन पर ड्राइवर को 7 लाख जुर्माना व 10 साल की सजा का  नया कानून बनाया। जो ड्राइवरों के जीवन को संकट में डाल देगा। मात्र 6 हजार से 12 हजार तक की पगार में नौकरी करने वाले ड्राइवर की जीवन भर की कमाई व बचत भी 7 लाख नहीं होती वह इतना भारी भरकम जुर्माना कहां से भरेगा। और 10 साल की सजा से वो ओर उसके परिवार पर जीवनयापन का संकट आ जाएगा।

 ज्ञात हो कि हर वाहन मालिक हर ट्रक, गाड़ी वाला प्रतिवर्ष इंश्योरेंस (बीमा) कंपनी को 50 से 60 हजार रुपए बीमा के लिए देता है। फस्र्ट पार्टी इंश्योरेंस में दुर्घटना में घायल हुआ मृतक को उचित क्षतिपूर्ति मुवायजा इंश्योरेंस कंपनी देती है तो फिर ड्राइवर पर इतना भारी जुर्माना लगाना इतनी बड़ी सजा देने की कोई आवश्यकता नहीं है।


अन्य पोस्ट