दुर्ग

ग्राम सभा में अनुमोदित सूची में शामिल दस हजार हितग्राहियों का नाम छूटा
31-Dec-2023 3:43 PM
ग्राम सभा में अनुमोदित सूची में शामिल दस हजार हितग्राहियों का नाम छूटा

जनपद सदस्यों ने राज्य सरकार से मांग करने लिया निर्णय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 31 दिसंबर । 
ग्राम सभा में अनुमोदित सूची में शामिल दुर्ग जनपद पंचायत क्षेत्र के लगभग दस हजार हितग्राहियों का आवास प्लस में नाम नहीं है ऐसी स्थिति में वे ग्राम सभा के अनुमोदन के बावजूद पीएम आवास योजना के लाभ से वंचित हो सकते हैं दुर्ग जनपद अथ्यक्ष देवेन्द्र देशमुख की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभी जनपद सदस्यों ने सर्व सम्मति से राज्य सरकार के समक्ष ग्राम सभा में अनुमोदित सभी हितग्राहियों का नाम आवास प्लस में शामिल करने की मांग रखने का निर्णय लिया है

ग्राम सभा की अनुमोदित सूची में 15 हजार हितग्राहियों का नाम 
श्री देशमुख सहित अन्य सदस्यों के अनुसार पीएम आवास योजना अंतर्गत जिन हितग्राहियों को लाभ नहीं मिल पाया है उन्हें आवास प्लस में शामिल कर योजना का लाभ देने की बात कही गई थी इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में 3 नवम्बर 2020 को ग्राम सभा में आवास प्लस के लिए पात्र हितग्राहियों की सूची अनुमोदित की गई थी दुर्ग जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा की अनुमोदित सूची में लगभग 15 हजार हितग्राहियों का नाम शामिल है इनमें आवास प्लस सूची में मात्र 4911 हितग्राहियों का ही नाम शामिल किया गया है जनपद अध्यक्ष को कहना है कि ग्राम सभा की अनुमोदित सूची में शामिल कच्चे मकान वाले हितग्राहियो को फायदा मिल सके इसलिए सरकार के समक्ष ग्राम सभा में प्रस्ताव कर अनुमोदित सभी नाम को आवास प्लस की सूची में शामिल किए जाने की मांग सरकार से करने का प्रस्ताव सभी सदस्यों ने लिया है

दुर्ग जनपद क्षेत्र में अब तक योजना से बनाए जा चुके 3536 आवास
जानकारी के मुताबिक दुर्ग जनपद पंचायत क्षेत्र में वर्ष 2016 से वर्ष2023 तक पीएम आवास योजना के तहत  कुल 3782 आवास स्वीकृत किए गए हैं इनमें 3536 आवास का निर्माण पूरा किया जा चुका है 153 आवास का निर्माण जारी है जबकि 93 आवास का निर्माण अब तक चालू नहीं हो पाया है।
 


अन्य पोस्ट