दुर्ग

व्यापार बढ़ाने स्वनिधि योजना से 10 हजार ऋण
31-Dec-2023 3:33 PM
व्यापार बढ़ाने स्वनिधि योजना से 10 हजार ऋण

विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 31  दिसंबर।
विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर नवम दिवस  छावनी शासकीय स्कूल और हुडक़ो परी गार्डन में आयोजित हुआ। शिविर में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने लोग जानकारी प्राप्त किये।

इस योजना में कुम्हार, लोहार,औजार बनाने वाले,झाडू,टोकरी बनाने वाले,दर्जी,नाई,नाव बनाने वाले,नट बोल्ट बनाने वाले आदि छोटे व्यवसायी को प्रशिक्षण एवं लोन प्रदान किया जाता  है। उसी प्रकार व्यापार को बढ़ावा देने के लिए पीएम स्वनिधि योजना के तहत 10 हजार ऋण लेने 12 हजार से अधिक हितग्राहियों ने पंजीयन कराया है, वहीं इस योजना से ऋण लेकर व्यापार को बढ़ाकर पूरी किस्त जमा करने वाले हितग्राहियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जा रहा है।

शनिवार को निगम क्षेत्र के दो स्थान पर लगे शिविर में 4983 नागरिक शामिल हुए और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए लगाए गए स्टॉल में जानकारी लेकर योजना का लाभ लेने लोगो ने आवेदन फार्म भी भरे।  छावनी स्कूल के शिविर में वार्ड पार्षद  गिरिजा बाई बंछोर, वीणा चंद्राकर तथा हुडक़ो में एमआईसी सदस्य सीजू एन्थोनी, पूर्व पार्षद दिनेश यादव ने शिविर का विधिवत पूजा अर्चना कर उद्घाटन किए और उपस्थित नागरिकों को भारत को विकसित एवं समृद्व राष्ट्र बनाने का संकल्प दिलाये।   संकल्प यात्रा शिविर रविवार को पोस्ट ऑफिस ग्राउंड खुर्सीपार एवं सिविक सेंटर पार्किंग स्थल में आयोजित किया गया।


अन्य पोस्ट