दुर्ग

ट्रक की ठोकर, बाइक सवार की मौत
30-Dec-2023 3:55 PM
ट्रक की ठोकर, बाइक सवार की मौत

दुर्ग, 30 दिसंबर। तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने बाइक सवार को चपेट में लिया। घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का शिनाख्त कर पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस अपराध पंजीकृत कर जांच में जुटी हुई है।  भिलाई तीन पुलिस ने बताया कि विठलपुरम भिलाई 3 निवासी जितेन्द्र कुमार अपनी बाइक से ड्यूटी गया हुआ था। दोपहर को बाइक से लंच पर खाना खाने घर आ रहा था। इस दौरान सिरसा गेट अंडरब्रिज से तेज रफ्तार में ट्रक  चालक  लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार को ठोकर मार दी।  घटना में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। ठोकर मारने के बाद ट्रक लेकर चालक फरार हो गया। सूचना पर ट्रैफिक पुलिस ने चालक को ट्रक समेत पकड़ लिया। मृतक जितेन्द्र रेलवे इलेक्ट्रिक लोको शेड में कार्यरत था।


अन्य पोस्ट