दुर्ग

ट्रक की ठोकर, स्कूटी सवार घायल
30-Dec-2023 3:00 PM
ट्रक की ठोकर,  स्कूटी सवार घायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 30 दिसंबर।
कुम्हारी थाना अंतर्गत कुम्हारी चौक से अहिवारा की ओर जा रहे मार्ग में ट्रक चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को ठोकर मार दी। इससे मोटरसाइकिल में सवार तीन लोगों को चोटे आई और उन्हें इलाज के लिए शासकीय अस्पताल कुम्हारी में भर्ती किया गया। कुम्हारी पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

जानकारी के मुताबिक 28 दिसंबर की शाम लगभग 8 बजे एक्टिवा स्कूटी पर सवार होकर जा रहे दो युवक एवं एक बालक को ट्रक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ठोकर मार दी। इससे स्कूटी पर सवार तीनों लोगों को चोटे आई। जानकारी मिलते ही मौके पर डायल 112 की टीम पहुंची और घायलों को शासकीय अस्पताल कुम्हारी में ले जाकर भर्ती किया। आरक्षक वेद प्रकाश वर्मा, आरक्षक राकेश यादव, चालक सतीश जोशी ने घायलों को अस्पताल में ले जाकर भर्ती करने के बाद उनके परिवार वालों को सूचित किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


अन्य पोस्ट