दुर्ग

53 उपार्जन केन्द्रों में बफर लिमिट से अधिक धान
30-Dec-2023 2:36 PM
53 उपार्जन केन्द्रों में बफर लिमिट से अधिक धान

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 30 दिसंबर। जिले के अधिकांश उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी के अनुपात में उठाव नहीं हो पा रहा है इसकी वजह से 102 उपार्जन केद्रों में से 53 उपार्जन केन्द्रों में बफर लिमिट से अधिक धान जाम पड़े हैं। 4 उपार्जन केन्द्रों में बफर लिमिट के ऊपर600 प्रतिशत से अधिक धान जाम हो गए हैं।  जानकारी के मुताबिक जिले के धमधा विकास खंड के रहटादाह उपार्जन केन्द्र में सर्वाधिक स्टाक बफर लिमिट के ऊपर 653 प्रतिशत धान जाम है। इसी प्रकार घोटवानी में 645 तो दारगांव ठेंगाभाट में बफर लिमिट के ऊपर 640 प्रतिशत धान जाम है जिले के

4 उपार्जन केन्द्रों में 500, 3 में 400 तो 7 उपार्जन केंद्रों में स्टाक बफर लिमिट के300 प्रतिशत से अधिक धान शेष है।

 उठाव के अभाव में डीडाभाठा में 29648 क्विंटल धान जाम है। इसी प्रकार मोहरेंगा 26691, ओोंधी 26530 एवं रौंदा उपार्जन केन्द्र मं 26866 क्विंटल जाम धान खुले आसमान के नीचे रखे हैं। बार-बार जिले में मौसम का मिजाज भी बदल रहा है ऐसे में यदि बारिश हुई तो यहां रखे धान को सुरक्षित रखने में दिक्कत आएगी वहीं ज्यादा धान जाम होने से खरीदी प्रभावित हो सकती है।

मुख्यालय को लिखा है पत्र - बघेलजिला विपणन अधिकारी भौमिक बघेल का

 कहना है कि बफर लिमिट से अधिक धान वाले उपार्जन केन्द्रों से धान उठाव के लिए मार्कफेड मुख्यालय को पत्र लिखा गया है, ताकि सभी उपार्जन केन्द्रों में सुचारू रूप से खरीदी जारी रहे।


अन्य पोस्ट