दुर्ग

हेमचंद विवि की फुटबॉल व जुडो टीम रवाना
30-Dec-2023 2:34 PM
हेमचंद विवि की फुटबॉल व जुडो टीम रवाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 30 दिसंबर।
हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की फुटबॉल पुरूष टीम दिनांक 02-12 जनवरी 2024 को आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीन प्रतियोगिता में भाग लेने संत बाबा बाग सिंह विश्वविद्यालय, पंजाब के लिए रवाना हुए। 

डी.के. नामदेव संचालक, शारीरिक शिक्षा ने बताया कि टीम के खिलाडिय़ों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शास. विज्ञान महाविद्यालय, दुर्ग में आयोजित कराया गया था। टीम के मैनेजर डॉ. मून्नालाल नंदेश्वर व कोच लक्ष्मेन्द्र कुलदीप जी है। वही जुडो महिला टीम दिनांक 31 दिसंबर 2023 से 02 जनवरी 2024 को उत्तर पूर्वी क्षेत्र प्रतियोगिता में कानपुर विश्वविद्यालय भाग लेने रवाना हुए। टीम के मैनेजर मयंक डीन व कोच श्रद्धा साहू है। दोनों टीमों के खिलाडिय़ों को विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा द्वारा कीट प्रदान शुभकामनाए दिये। इस अवसर पर कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप जी, डॉ. आर.पी अग्रवाल, डॉ. राजमणि पटेल, डॉ. सुमीत अग्रवाल, सुशील गजभिये, हिमांशु मण्डावी एवं दिग्विजय साहू उपस्थित रहे।

फुटबॉल पुरूष टीम में चयनीय खिलाडिय़ों में शिवा तिवारी-श्री शंकराचार्य महावि जुनवानी भिलाई, निखिल कुमार- शा. वीवाईटी कॉलेज दुर्ग, शाश्वत दीक्षित-सेठ आरसीएस कॉलेज दुर्ग, देशराज मार्को .सेठ आरसीएस कॉलेज दुर्ग, भावेश सोनी सेठ आरसीएस कॉलेज दुर्ग, प्रदीप कुमार-सेटथॉमस कॉलेज रुआबांध, एमसाई राज श्री शंकराचार्य महा जुनवानी भिलाई, सजेन्द्र नायक शा. वीवाईटीपीजी कॉलेज दुर्ग, भलेश कुमार-सेठ आरसीएस कॉलेज दुर्ग, सुमन-सेटथॉमस कॉलेज रुआबांध, विशाल नायर सेठ आरसीएस कॉलेज दुर्ग, डीआई शेख सेटथॉमस कॉलेज रुआबांध, रामेश्वर कुमार सेठ आरसीएस कॉलेज दुर्ग, कुलदीप यादव सेटथॉमस कॉलेज रुआबांध, सौराह मेहर शा. नेहरू पीजी कॉलेज डोंगरगढ़, धन्नू वर्मा शा. नेहरू पीजी कॉलेज डोंगरगढ़, अमीश मरकाम-शा. नेहरू कॉलेज डोंगरगढ़, गुलशन शा.नेहरू कॉलेज डोंगरगढ़, राज पटेल शा. दिग्विजय कॉलेज राजनांदगांव, पूर्वांश साहू-सीआईटी कॉलेज, अभिनव यदुवंशी शा. वीवाईटी कॉलेज दुर्ग, दीपेश दिवस शा. नेहरू पीजी कॉलेज डोंगरगढ़ शामिल है। 

जूडो महिला टीम में चयनीय खिलाड़ी
दीपिका साहू, तनु रानी साहू, प्रिया विश्वकर्मा शा.वीवाईटी कॉलेज दुर्ग, दिव्या कुमारी शासमहा वैशाली नगर भिलाई, तृषा राव सेटथॉमस कॉलेज रुआबांध, स्नेहा नियोगी स्वरूपानंद कॉलेज हुडको भिलाई शामिल है।  


अन्य पोस्ट