दुर्ग

रतन मुनि के प्रथम पुण्यतिथि पर 31 को स्मरण दिवस
29-Dec-2023 3:35 PM
रतन मुनि के प्रथम पुण्यतिथि  पर 31 को स्मरण दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 29 दिसंबर। छत्तीसगढ़ प्रवर्तक लोकमान्य संत, गुरुदेव रतन मुनि जी महाराज के सुशिष्य सेवाभावी उप प्रवर्तक डॉ सतीश मुनि जी म सा शुक्ल मुनि जी रमन मुनि जी म सा आदित्य मुनि जी,तथा साध्वी विजय आर्या जी, साध्वी प्रियदर्शना जी प्रियदा के सानिध्य में मंगल साधना केंद्र मंगलम चरोदा में 31 दिसंबर को गुरुदेव जी का प्रथम पुण्य स्मृति स्मरण दिवस प्रार्थना, गुणानुवाद जप तप ध्यान एवं मध्यान्ह महामंगल पाठ के साथ मनाया जा रहा है।

 2023 का वर्ष को अलविदा एवं 2024 का  सुस्वागतम (एक शाम गुरु रतन के नाम) भक्ति संध्या का आयोजन किया जा रहा है। अनुषा अनमोल गोलक्षा अपने भक्ति गीतों से समां बांधेगी और उसी दिवस रात्रि 12 बजे मंगल पाठ का आयोजन होगा। इन सभी आयोजन कार्यक्रम के लाभार्थी गुरुभक्त दुर्ग निवासी स्व. विमलचंद जी पुत्र उत्तमचंद जी पौत्र सार्थक कुमार जी भंडारी रहेगे।

प्रथम स्मृति दिवस पर श्रमण संघ परिवार दुर्ग द्वारा जय आनंद मधुकर रतन भवन में भी नवकार महामंत्र जप, नवकार चालीसा का आयोजन 29 दिसंबर को रात्रि 9 से दस बजे तक किया जा रहा है। जाप की प्रभावना स्व उगम चंद सुशीला देवी मेहता परिवार की ओर से वितरित की जाएगी।


अन्य पोस्ट