दुर्ग

आईटीआई मैदान से हटाए गए अवैध कब्जे
29-Dec-2023 3:32 PM
आईटीआई मैदान से हटाए गए अवैध कब्जे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 29 दिसंबर। निगम भिलाई क्षेत्र में होने वाले अवैध कब्जे पर निगम टीम निगरानी करते हुए उनके विरूद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है, गुरूवार को जोन 4 शिवाजी मदर टेरेसा नगर क्षेत्र में राजस्व विभाग की टीम ने न्यू खुर्सीपार एवं आईटीआई ग्राउण्ड मैदान में हुए अवैध कब्जे को बेदखल किया। वहीं सुपेला संडे मार्केट में मार्किग कर आबंटित दुकानों का सीमा निर्धारित किया।

निगम क्षेत्र में यातायाता को बाधित करने वाले सडक़ पर किये गये अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण करने वालों पर शिकंजा कसते हुए निगम आयुक्त रोहित व्यास ने अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि नियम विरूद्ध निर्माण एवं अतिक्रमण करने वालो पर शक्ति से कार्रवाई करें।

आयुक्त को प्राप्त शिकायत के आधार पर जोन 4 शिवाजी नगर क्षेत्र के केनाल रोड में पीडीएस भवन के पास अतिक्रमणकारी ने निगम द्वारा किये गये बारबेड वायर के घेरे को उखाडक़र अवैध कब्जा किया है। जिस पर उन्होंने राजस्व अमले को कार्रवाई के निर्देश दिये थे, निगम का बेदखली दस्ता पुलिस प्रशासन के साथ मौके पर पहुच कर आई.टी.आई. ग्राउण्ड में हुए बॉस बल्ली, टीन एवं झिल्ली पन्नी के घेरे को उखाडक़र जब्त किया। निगम टीम ने अवैध कब्जाधारी को हिदायत दी है कि दुबारा कब्जा पाये जाने पर निगम द्वारा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संडे मार्केट दुकान के सामने मार्किंग

आयुक्त रोहित व्यास ने सुपेला घड़ी चौक से गदा चौक तक यातायात को प्रभावित करने वाले संडे बाजार से वाहन आवागमन को सुगम बनाने सडक़ पर होने वाले अतिक्रमित व्यापार, आबंटित दुकान के बाहर टीन टपरा से घेर कर किये गये अतिक्रमण सडक़ पर तखत ठेला, गुमटी लगाकर बाधित करने वाले लोगो के विरूद्व सक्त कार्रवाई के निर्देश दिए है जिस पर जोन आयुक्त जोन-1 एवं 2 की टीम ने गुरूवार को घड़ी चौक से नाला तक तथा नाले के बाद गदा चौक तक आबंटित दुकान के बाहर नाली सीमा तक सफेद पेंट से स्थायी मार्किग कर व्यापारियों को हिदायत दी है कि उक्त मार्किग के बाहर जितने भी ठेला, गुमटी, टीन टपरा से हुए सडक़ पर अतिक्रमण को तत्काल खाली कर दे।

रविवार को आयुक्त के निर्देश पर जोन 1 एवं 2 की टीम मार्किग के बाद किये जा रहे व्यवसाय की जॉच कर सडक़ पर पाये गये अवैध कब्जों की बेदखली एवं सडक़ पर पाये गये विक्रय वस्तु की सामग्री को जब्ती की कार्रवाई करेगा।


अन्य पोस्ट