दुर्ग

कोरोना से महिला की मौत
29-Dec-2023 2:24 PM
कोरोना से महिला की मौत

दुर्ग में 13 पॉजिटिव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 29 दिसंबर।
दुर्ग जिले में कोरोना से एक बुजुर्ग महिला (82) की मौत हो गई।  महिला को बीपी शुगर और अन्य बीमारियों के चलते भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां कल दोपहर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मरने के बाद उसका कोविड टेस्ट किया गया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 

ज्ञातहो कि कल आए 12 नए मरीजों के साथ छत्तीसगढ़ में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या अब 31 पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दुर्ग में 6, रायगढ़ में 2, राजनांदगांव, रायपुर, जांजगीर-चांपा और बस्तर में एक-एक नए मरीजों की पहचान हुई है। दुर्ग में इस वक्त 13 सक्रिय मरीज हैं, जबकि रायपुर में 7 कोरोना पॉजिटिव अस्पताल में भर्ती हैं। रायगढ़ में 4 और बस्तर में 3 सक्रिय मरीज हैं।

गौरतलब हो कि कल दुर्ग जिला अस्पताल में हुए एंटीजन टेस्ट में 6 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों का पता चला है। इसके बाद से जिले में कुल कोविड पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढक़र 13 पहुंच गई है। इनमें से 2 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है तथा 11 लोगों को उनके घरों में चरंटीन किया गया है। 

जिले में किस वेरिएंंट का कोरोना वायरस फैल रहा है, या किस वेरिएंट से संक्रमित की मौत हुई है, इसको लेकर अभी स्वास्थ्य विभाग कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहा है। वर्तमान में कोरोना का नया प्रकार (स्ट्रेन) तेजी से फैल रहा है, लेकिन भिलाई में उस वायरस का संक्रमण है कि नहीं, ये एम्स से टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।

 


अन्य पोस्ट