दुर्ग
दुर्ग, 28 दिसंबर। तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए महिला कार चालक ने स्कूटी सवार टेक्नीशियन युवती को ठोकर मार दी। इससे युवती को चोंटे आई और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। शिकायत पर पदमनाभपुर थाना पुलिस ने महिला कार चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस के मुताबिक ग्राम कचांदुर जेवरा सिरसा निवासी प्रभा पटेल एक्युरा लैब बोरसी रोड में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है। प्रतिदिन की तरह अपनी स्कूटी में सवार होकर 26 दिसंबर की सुबह 8 बजे जा रही थी। वह अपने घर से बोरसी रोड जाने के लिए निकली थी। लगभग 8 बजे राजेंद्र पार्क चौक के पास कार जिसे एक महिला चला रही थी, ने जबरदस्त ठोकर मार दी। इससे प्रभा पटेल को चोटे आई तथा स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। घायल युवती को 112 वाहन की मदद से पहले जिला अस्पताल ले जाया गया वहां से हाई ट्रीटमेंट के लिए वी केयर हॉस्पिटल रायपुर में ले जाकर भर्ती किया गया।