दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 27 दिसंबर। युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव के शशांक साहू के नेतृत्व में कांग्रसियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सरगुजा जिले के उदयपुर ब्लाक में स्थित परसा ईस्ट केते बासेन कोयला खदान के लिए हसदेव जंगल में पेड़ों की कटाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने इसे भाजपा द्वारा अपने चहेते कार्पोरेट अदानी के लिए संसाधनों की लूट बताया।
उनका कहना है कि छत्तीसगढ़ की सत्ता में काबिज होते ही भाजपा सरकार ने अपने चहेते कार्पोरिट अदानी के लिए संसाधनों की लूट और आदिवासियों के दमन की कार्रवाई शुरू कर दी है। इनका पोर्टपोलियो नहीं बनता न ही इनका वन मंत्री बनता है उन्हें तुरंत एन ओ सी मिल जाती है।
वे जैव विविधता से परिपूर्ण हसदेव जंगल में हो रही पेड़ों की कटाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग करते है। उन्होंने इसकी कड़ी निंदा करते हुए छत्तीसगढ़ के आदिवासियों पर हो रहे प्रशासनिक अत्याचारों पर अंकुश लगाने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि हसदेव के समृद्ध जंगल में हो रही पेड़ो की कटाई को तत्काल रोका जाए साथ ही असंवैधानिक तरीके से निरस्त किये गए ग्राम घाटबर्रा का सामुदायिक प्रमाण पत्र वापस दिया जाए एवं परसा ईस्ट केते बासेन कोयला खदान परियोजना को जारी की गई वन स्वीकृति को निरस्त की जाए।
इस दौरान मध्य ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अलताफ अहमद हेमंत तिवारी निखिल खिचारिया अनीस रजा संदीप श्रीवास्तव राजकुमार वर्मा राजा विक्रम बघेल नीलेश साहू अशोक मेहरा अनूप सिन्हा राकेश दुबे हरमन दूलाई राकेश दुबे विजय साहू गौरव साहू मुकेश साहू किसान नेता ठाकुर कल्याण सिंह आरिफ़ तिगाला सोनू मुन्ना इशांत पटेल रज्जाक संदीप बख्शी साहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे