दुर्ग

उचित मूल्य की दुकान में प्रति क्विंटल में 7 किलो कम अनाज
27-Dec-2023 4:08 PM
उचित मूल्य की दुकान में प्रति क्विंटल में 7 किलो कम अनाज

ग्रामीणों की शिकायत पर जांच

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 27 दिसंबर। ग्राम बोड़ेगांव के शासकीय उचित मुल्य दुकान में प्रति 1 क्विंटल में 7 किलो कम आनाज तौलकर दिया जा रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर विधिक मापविज्ञान व खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने मामले जांच की है इसमें भी विधिक माप विज्ञान अधिनियम का उलंघन करना पाया गया है।

ग्रामीणों कम अनाज तौल कर दिए जाने सहित विभिन्न अनियमितता की कलेक्टर से शिकायत करते हुए उक्त दुकान निरस्त किए जाने मांग की है।

शिकायतकर्ता सरपंच प्रतिभा देवांगन, रवि प्रकाश ताम्रकार एवं अन्य ग्रामीणों ने बताया कि 25 दिसंबर को ग्राम बोडेगांव में संचालित उचित मुल्य दुकान आईडी 432001066 के संचालक द्वारा ग्राम के उपभेक्ताओं को चावल तौलकर दिया जा रहा था। उस चावल को दूसरे कांटा बाट में तौलकर देखा गया तब पता चला कि दुकान संचालक द्वारा इलेक्ट्रीक कांटा में सेटिंग (छेड़छाड़) कर उपभेक्ताओं को दिया कम आनाज दिया जा रहा था, उस समय गांव के सैकड़ों उपभोक्ता राशन कार्डधारी सहित सरपंच पंच जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। उनका कहना है कि इनके खिलाफ पूर्व में भी कम आनाज तौल कर देने कि शिकायत किया जा चुका है अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में प्रकरण भी दर्ज है। उन्होंने उपभोक्ता से दुर्व्यवहार करना, अनियमित  राशन दुकान खोलने बंद करने की बात कहते हुए कहा है कि माह में 4 से 5 दिन ही दुकान खुलता है। उन्होंने मामले में कार्रवाई कर इस दुकानदार को हटाए जाने की मांग रखी है।

इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन में मिली गड़बड़ी

जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों की शिकायत पर मां गायत्री महिला स्व सहायता समूह बोड़ेगांव द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान के इलेक्ट्रानिक तौल मशीन का निरीक्षक विधिक माप विज्ञान ओमेश्वरी जांगड़े द्वारा तौल संबंधी जांच की गई, इसमें तौल यंत्र असत्यापित एवं अमुद्रांकित पाया गया जो कि विधिक माप विज्ञान अधिनियम2009 की धारा24 का उल्लंघन है, तथा सहपठित धारा 33 के तहत दंडनीय है, तौल संबंधी जांच में 5 तथा 7.350 किलोग्राम का मानक बाट रखने पर क्रमश: 5.335 तथा 7.835 किलो ग्राम प्रदर्शित किया गया अर्थात 335 तथा 485 ग्राम कम प्रदायगी पाई गई, जोकि अधिकतम अनुज्ञेय त्रुटि सीमा से बाहर है। यह विधिक माप विज्ञान अधिनियम का उल्लंघन है।


अन्य पोस्ट