दुर्ग

तलवार लहराकर डराने वाला गिरफ्तार
27-Dec-2023 2:55 PM
तलवार लहराकर डराने वाला गिरफ्तार

दुर्ग, 27 दिसंबर। आम रास्ते पर धारदार तलवार लहराकर लोगों को डराने धमकाने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 25 (1बी), 27 आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल दाखिला किया गया। पुलिस के मुताबिक गिरधारी नगर दुर्ग निवासी आरोपी दिलीप साहू पानी टंकी के पास गिरधारी नगर में आम रास्ते पर धारदार तलवार लहरा कर आने जाने वाले लोगों को डरा रहा था। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी दिलीप साहू (28) को गिरफ्तार किया। उसके पास से धारदार तलवार जब्त की गई है।


अन्य पोस्ट