दुर्ग

सार्वजनिक जगह पर शराब पीते आरोपी पकड़ाए
27-Dec-2023 2:55 PM
सार्वजनिक जगह पर शराब पीते आरोपी पकड़ाए

दुर्ग, 27 दिसंबर। सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर रहे आरोपियों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। अंजोरा चौकी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 36च के तहत कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आम बगीचा शराब भट्टी के पास कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर बैठकर शराब का सेवन कर रहे है। मौके पर पहुंची पुलिस को देख कुछ आरोपी वहां से भाग निकले। मौके पर पुलिस ने आरोपी दिनेश साहू (27) तथा योगेश यादव दोनों निवासी शीतला पारा रसमडा़ चौकी अंजोरा को पकड़ा। सक्षम जमानतदार पेश करने पर दोनों को मुचलके पर रिहा किया गया।


अन्य पोस्ट