दुर्ग
समाजसेवी ने दिया व्हील चेयर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 26 दिसंबर। नगर पालिका अमलेश्वर में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर, अध्यक्षता नगर पालिका के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सतीश यादव सहित विशेष अतिथि फेरहा राम धीवर,कैलाश यादव, मोहन साहू, रामाधार साहू, आलोक पाल, दयानंद सोनकर राजू साहू रहे।
सर्वप्रथम अटल जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण पश्चात मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी कुशल प्रशासक राजनीतिज्ञ एवं लोकप्रिय जन नेता के साथ महान वक्ता थे, जिन्हें समाज के सभी वर्गों के लोग सम्मान देते थे।
आज गर्व की बात है कि छत्तीसगढ़ की नवगठित भाजपा की सरकार अटल जी के जयंती पर किसान भाइयों को उनके पिछले दो साल का बोनस को सीधे उनके खातों में ट्रांसफर कर रही है। स्व अटल जी ने ही हमें छत्तीसगढ़ राज्य बनाकर दिया और उनके सपनों के अनुरूप वर्तमान सरकार योजना बनाकर कार्य को मूर्तरूप देना शुरू कर दिए है।
नगर पालिका के अधिकारी श्री यादव, वरिष्ठ नेता रामाधार साहू एवं मंडल महामंत्री कैलाश यादव ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर वुडलैंड कॉलोनी की समाजसेवी दीदी सुशीला बागड़ी ने मालती चतुर्वेदी को व्हील चेयर प्रदान किया।
कार्यक्रम के बाद पालिका परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जयंती कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मोहन साहू, राहुल साहू, धर्मेंद्र सोनकर, शिवकुमार साहू, चैनसिह साहू, सुखदेव साहू, ताम्रध्वज साहू, मृत्युंजय देवांगन, विकास सोनी, धनेश यादव, देव पाटकर,कमलेश साहू, मनोज यादव, ललित यदु सहित नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।