दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 26 दिसंबर। हिंदू देवी देवताओं की छवि के साथ अंडा मांस का चित्र लगा हिंदू धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाना पुरानी भिलाई में लिखित शिकायत की है।
शिकायत में बताया गया है कि चरोदा भिलाई मुख्य मार्ग पर शिवा एग रोल नामक दुकान में दुकान मालिक के द्वारा पोस्टर में हिंदू देवी देवताओं के साथ में अंडा मांस इत्यादि की छवि लगाकर हिंदू धार्मिक भावनाओं को आहत किया जा रहा है। इसलिए शिवा बिरयानी एवं रोल सेंटर पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त दुकान से पोस्टर को हटाने एवं दुकान मालिक पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
शिकायत करने वालों में शैलेंद्र सोनी विभाग संयोजक बजरंग दल, पुष्पराज सिंह जिला अखाड़ा प्रमुख बजरंग दल, जिला गोरक्षा प्रमुख विश्व हिंदू परिषद सहित बड़ी संख्या में बजरंग दल कार्यकर्ता उपस्थित रहे।