दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 26 दिसंबर। खेलगांव पुरई के नवीन खो खो क्लब में दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर का खो खो खेल कैंप का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के 70 खिलाडिय़ों ने भाग लिया एनआईएस कोच के माध्यम से कैंप में शामिल सभी खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण दिया गया।
नवीन खो खो क्लब पुरई में आयोजित यह कैंप छत्तीसगढ खो खो संघ के द्वारा लगाया गया था, जो की बेमेतरा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए राज्य की टीम का चयन करने यह कैम्प किया गया। 10 से 24 दिसंबर तक ग्राम पुरई के नवीन खो खो क्लब में कैम्प का सुव्यस्थित संचालन किया गया। इसमें राष्ट्रीय स्तर में खिलाडिय़ों को जो डाइट दिया जाता है, उसके हिसाब से खिलाडिय़ों के लिए डाइट का व्यवस्था किया गया, यह सब व्यवस्था नवीन खो खो क्लब के मुख्य प्रशिक्षक मोती लाल साहू के मार्ग दर्शन में किया गया।
उन्होंने बताया कि 15 दिनों के इस प्रशिक्षण शिविर में बालक एवं बालिका वर्ग के 35-35 खिलाडिय़ों ने भाग लिया बालको को एनआईएस कोच केसरी नंदन साहू, योगेन्द्र यादव ,टिकेंद्र साहू ने प्रशिक्षण दिया, वहीं बालिका वर्ग के खिलाडिय़ों को एनआईएस कोच अप्पाराव बिलासपुर रेलवे, किरण साहू नारायणपुर, मुरली रेड्डी बिलासपुर रेलवे कोच द्वारा दिया गया, साथ ही मुख्य प्रशिक्षक मोती लाल साहू ने दोनों वर्गों के खिलाड़ी को प्रशिक्षण के बारीकियों के बारे में बताया इस कैम्प की पूरी व्यवस्था योगेंद्र यादव, सनत साहू, नवीन खो खो क्लब पुराई के खिलाड़ी तथा ग्राम पंचायत पुरई द्वारा किया गया। इसमें उपसरपंच शीतला ठाकुर का विशेष सहयोग रहा, साथ ही कैंप को क्लब के सीनियर खिलाडिय़ों लेख राम साहू ,रूपेश नारंग,देवेंद्र सिन्हा, टोप सिंह मनबोद साहू एवं नवीन खो खो क्लब के सभी प्रशिक्षकों द्वारा किया गया।
कैम्प के समापन समारोह पर विशेष रूप से ग्राम के सरपंच उमा रिगरी ,उपसरपंच शीतला ठाकुर चन्द्र किरण साहू बिलासपुर रेलवे ,गोविंद ,जीवन लाल साहू बालोद, मुरली रेडी रेलवे,मुख्य प्रशिक्षक मोती लाल साहू, उमेश निर्मल , सनत साहू, योगेंद्र यादव, राजेश देवांगन, बालक कोच केशरीनंदन साहू ,योगेंद्र टिकेंद्र साहू , एवम बालिका कोच अपाराव, बिलासपुर, किरण साहू नारायणपुर, मुरली रेडी रेलवे रायपुर विशेष रूप से उपस्थित रहे खो खो फेडरेशन के अध्यक्ष कमलजीत अरोरा, महा सचिव तरुण शुक्ला ,कोषाध्यक्ष एस. एन स्वामी बिलासपुर , दुर्ग खो खो संघ के अध्यक्ष उमेश सिंह, सचिव चमन साहू ने सभी बच्चो को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि नेशनल में अच्छे प्रदर्शन कर अपने छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करे।
26 से 30 तक बेमेतरा में है राष्ट्रीय प्रतियोगिता
राष्ट्रीय प्रतियोगिता बेमेतरा में 26 से 30 तक आयोजित किया जाएगा कैम्प में शामिल खिलाडिय़ों में से राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ की टीम का चयन किया गया इसमें चयनित बालक एवं बालिका वर्ग के 15-15 खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।