दुर्ग

वार्षिक खेल उत्सव
25-Dec-2023 2:50 PM
वार्षिक खेल उत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 25 दिसंबर।
सरोज गोपाल एजुकेशनल सोसायटी द्वारा संचालित प्रिज्म पब्लिक स्कूल महकाखुर्द, उतई में ग्यारहवां वार्षिक खेल उत्सव मनाया गया, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि के कर कमलों द्वारा मशाल प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि देवांश सिंग राठौर एस डी ओ पी (पाटन) थे। 

कार्यक्रम की शुरुआत मशाल प्रज्वलित एवं  बच्चों के मार्च पास्ट  से किया गया जिसमें विभिन्न हाउस के विद्यार्थियों द्वारा मार्च पास्ट करते हुए सलामी दी गई।  देवांश सिंग राठौर ने सर्वप्रथम  प्रिज्म संस्थान का तहेदिल से धन्यवाद देते हुए संस्था के चेयरमैन रुपेश कुमार गुप्ता के द्वारा शिक्षा जगत के क्षेत्र में किये गए विशेष कार्यों का उल्लेख करते हुए  जीवन में खेल एवं खेलों का महत्व बताते हुए अभिभावकों से बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों के लिए भी प्रोत्साहित करने की बात कही।

संस्था के चेयरमैन रुपेश कुमार गुप्ता ने जीवन में खेल एवं खेल भावना पर प्रकाश डालते हुए कहा की समस्त विद्यार्थियों जो विभिन्न खेलों में अपनी  सहभागिता दर्ज कराये उनका उत्साह वर्धन करते हुए खिलाडिय़ों को खेल भावना का परिचय देते हुए कहा कि खेल भावना से सकारात्मक सोच बढ़ती है एवं खेल एकता का प्रतिक बताते हुए सभी खिलाडिय़ों को ढेर सारा शुभकामनाएं दी। 

समस्त अध्यापकगण एवं नॉन टीचिंग स्टाफ के सफल प्रयास हेतु अपना आभार व्यक्त किये। 
प्राचार्या केमलता साहू ने स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन एवं हैप्पीनेस के विषय में जानकारी दी। उतई की प्राचार्या स्वर्णलता पाल ने बच्चों को शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पोषक आहार लेने हेतु प्रोत्साहित किया।

संस्था में आयोजित विभिन्न खेलों के विजेता प्रतिभागियो को पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि, संस्था के चेयरमैन के कर कमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ. अंजना शरद, पारामिता मोहन्ती, ख्याति साहू, अंजनी गुप्ता, केमलता साहू ,अंजू शर्मा  स्वर्णलता पाल, खेल प्रशिक्षक वेद प्रकाश जोशी एवं समस्त शिक्षकगण उपास्थित रहे। कार्यक्रम में मंच का सफल संचालन मधु कुमारी एवं भूमिका साहू मैडम ने किया।
 


अन्य पोस्ट