दुर्ग

पूर्व प्रधानमंत्री अटल की जयंती सुशासन दिवस पर विविध कार्यक्रम
24-Dec-2023 4:34 PM
पूर्व प्रधानमंत्री अटल की जयंती  सुशासन दिवस पर विविध कार्यक्रम

भिलाई नगर, 24 दिसंबर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती दिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाये जाने का निर्देश राज्य शासन द्वारा दिया गया है, जिसके तहत 25 दिसम्बर को अटल उद्यान चौक वार्ड नंबर 37 रविदास नगर कैंप 2 में प्रात: 10 बजे जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता की उपस्थिति में अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रारंभ किया जाएगा। इसी दिवस अटल संध्या का आयोजन कला मंदिर सेक्टर 6 में शाम 5 बजे से कवि सम्मेलन अटल जी की कविता का पाठ, अटल विचार संगोष्ठी, एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें क्षेत्र के उभरते तथा नामी कवि , प्रबुद्ध जन भाग लेगें। कार्यक्रम निशुल्क होगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयुक्त रोहित व्यास ने जोन आयुक्त येशा लहरे, पूजा पिल्ले एवं अजय शुक्ला को जिम्मेदारी सौंपा है।


अन्य पोस्ट