दुर्ग

मेघ गंगा ग्रुप का महानगर की तर्ज पर दुर्ग में फैशन शो और बॉलीवुड नाइट स्क्क्रक्रस्॥-4
24-Dec-2023 4:28 PM
मेघ गंगा ग्रुप का महानगर की तर्ज पर दुर्ग में फैशन शो और बॉलीवुड नाइट स्क्क्रक्रस्॥-4

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 24 दिसंबर। छत्तीसगढ़ की ख्यातिलब्ध संस्थान मेघ गंगा ग्रुप द्वारा साल-2023 को यादगार बनाने दुर्ग में फैशन शो और बॉलीवुड नाइट स्क्क्रक्रस्॥-4 का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में बॉलीवुड के फेमस एक्टर शरमन जोशी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की भव्यता की चर्चा ट्विनसिटी भिलाई-दुर्ग में हो रही है। कार्यक्रम में शामिल होने लोग इंट्री पास का जुगाड़ भी जमा रहे हैं। ऐसा इसलिए कि पिछले कार्यक्रमों की शहर में खूब चर्चा हुई थी।

यह कार्यक्रम मेघ गंगा ग्रुप द्वारा संचालित अविश एडूकॉम, लाइफ केयर, महावीर ज्वेलर्स और जयदीप गैस एजेंसी भिलाई द्वारा आयोजित किया जाता रहा है।

मेघ गंगा ग्रुप के चैयरमैन मनीष पारख ने बताया कि महानगर की तर्ज पर दुर्ग में भी फैशन शो और बॉलीवुड नाइट स्क्क्रक्रस्॥-4 का आयोजन 24 दिसंबर को रखा गया है। आयोजन पृथ्वी पैलेस में होगा। कार्यक्रम में बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी शो-स्टापर होंगे। कार्यक्रम को भव्य बनाने सारी तैयारियां कर ली गई हैं।

 कार्यक्रम में बतौर अतिथि दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन, दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल और सीआरएम-एचपीसीएल  पंकज प्रकाश रत्नपारखी शामिल होंगे।


अन्य पोस्ट