दुर्ग
दुर्ग, 24 दिसंबर। ट्रक चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए कार को ठोकर मार दी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई वहीं कार चालक बाल बाल बचा। प्रार्थी की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
पुलिस के मुताबिक वार्ड नंबर 56 पटेलपारा बघेरा निवासी लक्ष्मण पटेल ड्राइवरी का कार्य करता है। वह कार क्रमांक सीजी 07 सीडी 3983 का चालक है। 22 दिसंबर को दोपहर में वह पुलगांव बाल न्यायालय से दुर्ग की ओर जा रहा था।इसी समय पुलगांव चौक के पास ट्रक क्रमांक सीजी 19 बी एल 5920 का चालक ट्रक को तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए इंडिकेटर दिए बिना दाहिने और मोड़ दिया। इससे प्रार्थी की कार के सामने बोनट का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, कार ड्राइवर साइड से भी क्षतिग्रस्त हो गई। इससे 45000 रुपए का नुकसान हुआ।
प्रार्थी की शिकायत पर पुलगांव पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ धारा 279 एवं मोटर यान अधिनियम 1988 की धारा 25 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।