दुर्ग
अश्लील हरकत, आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज
24-Dec-2023 3:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 24 दिसंबर। पड़ोस में ही रहने वाली बच्ची से 40 वर्षीय युवक द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बच्ची के पिता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया।
आरोपी मनीष सोनकर ने पड़ोस में ही रहने वाली 13 वर्षीय बच्ची के साथ लगभग एक सप्ताह पूर्व छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत की थी। शुक्रवार को भी आरोपी ने बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने का प्रयास किया। इसके बाद परिवार के लोग थाना पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
बच्ची के पिता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354, 354 क तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 8,12 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे