दुर्ग
पंहडोर के छात्र राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में लेंगे भाग
23-Dec-2023 4:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 23 दिसंबर। 67 वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता अकोला महाराष्ट्र में 24 से 29 दिसंबर तक आयोजित होने वाले बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शा. उ. मां. वि. पहडोर के छात्र 19वर्ष बालक नागेश कुमार 49 किग्रा और मनीष वर्मा 64 किग्रा में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
दोनों छात्र व्यायाम शिक्षक एनआईएस बॉक्सिंग कोच हिमांशु कुमार के मार्ग दर्शन में बॉक्सिंग का अभ्यास करते हैं। दोनों छात्रों को उनकी इस उपलब्धि पर शाला के प्राचार्य के के आडील, वरिष्ठ व्याख्याताअनीता चंद्राकर, गंगा वर्मा, दुलार सिंह ठाकुर, योगिता साहू, एवं शाला के समस्त स्टाफ ने बधाई दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे