दुर्ग
मध्यान्ह भोजन के लिए व्यवस्था के निर्देश
23-Dec-2023 4:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 23 दिसंबर। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय निकुम में छात्रों के लिए मध्यान्ह भोजन बनाने की जांच डी.ई.ओ. द्वारा बी.ई.ओ से कराई गई। बी.ई.ओ. द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदनानुसार स्कूल में मध्यान्ह भोजन कक्ष के अभाव में वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में सायकल स्टैण्ड में भोजन तैयार किया जा रहा था। संबंधित विद्यालय में किचन शेड का अभाव है। प्राचार्य द्वारा उच्चाधिकारियों को किचन शेड के अभाव की जानकारी समयावधि में नहीं दी गई। डी.ई.ओ. द्वारा प्राचार्य को विद्यालय में किचन शेड के निर्माण होने तक मध्यान्ह भोजन हेतु वैकल्पिक व्यवस्था करने कहा गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे