दुर्ग

मोदी के नेतृत्व में हो रहा है नया भारत का उदय-सरोज
22-Dec-2023 10:05 PM
मोदी के नेतृत्व में हो रहा है नया भारत का उदय-सरोज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 22 दिसंबर। राज्य सभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा भारत के इतिहास में नया कानून लागू करने के लिए उन्हें बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी है।

उन्होंने कहा कि मोदीजी के नेतृत्व में भारतीय न्याय संहिता विधेयक 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता विधेयक 2023 और भारतीय साक्ष्य विधेयक 2023 को लोकसभा से मंजूरी मिल गई है। ये तीनों विधेयक भारतीय दंड संहिता-1860, दंड प्रक्रिया संहिता अधिनियम-1898 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 कहलाएंगे। इससे देश की कानूनी प्रक्रिया सरल होगी, राजद्रोह जैसे अंग्रेजो के काले कानून अब खत्म होगें।

इस नए कानून में महिलाओं के प्रति अपराधों में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। संगठित अपराध के लिए नया कानून मोदी सरकार का डबल अटैक है। घोषित अपराधियों के खिलाफ सख्त कानून का राज चलेगा। मोदी सरकार की प्राथमिकताएं नागरिक सुविधा है जिसमें जीरो एफआईआर दर्ज होगी। 90 दिनों में पुलिस अधिकारी को जांच पूरी का रिपोर्ट देना होगा।

 पाण्डेय ने कहा अब भारत में नए कानून से नया सवेरा होने वाला है। गुलामी की मानसिकता और निशानियों को जल्द से जल्द मिटाने और नए आत्मविश्वास के साथ महान भारत की रचना का रास्ता प्रशस्त होगा। नए कानून हमारे संविधान की तीन मूल भावनाओं- व्यक्ति की स्वतंत्रता, मानवाधिकार और सबके साथ समान व्यवहार के सिद्धांतों के आधार पर बनाए गए हैं। नए कानूनों में सबसे पहले महिलाओं और बच्चों के विरूद्ध अपराधों, मानव शरीर पर प्रभाव डालने वाले विषयों, देश की सीमाओं की सुरक्षा, सेना, नौसेना और वायुसेना से संबंधित अपराध, इलेक्टोरल अपराध, सिक्के, करेंसी नोट और सरकारी स्टांप के साथ छेडख़ानी आदि को रखा गया है।

मोदी सरकार ने इन कानूनों में पहली बार आतंकवाद की व्याख्या कर इसके सभी लूपहोल्स खत्म कर दिए हैं। इन कानूनों में राजद्रोह को देशद्रोह में बदलने का काम किया गया है और साथ ही ऐसी दृढ़ता भी रखी गई है। धारा 370 और 35ए को हटा हटा दिया गया है, आतंकवाद और उग्रवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाया जाएगा, और सुरक्षाबलों को फ्री हैंड दिया जा रहा है। भारत का नया कानून एक सभ्य समाज की नींव रखेगा। उन्होंने कहा कि आज इन तीनों नए विधेयकों से जनता की न्याय की अपेक्षा को पूरा करने का प्रयास किया गया है।


अन्य पोस्ट