दुर्ग

अवैध शराब के खिलाफ दुर्ग पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 5 दर्जन पकड़ाए
21-Dec-2023 8:38 PM
अवैध शराब के खिलाफ दुर्ग पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 5 दर्जन पकड़ाए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
भिलाई नगर, 21 दिसंबर।
दुर्ग पुलिस ने आज सुबह से अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ मोर्चा खोला है। ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए दोपहर तक अवैध शराब से जुड़े संदेहियों सहित अब तक लगभग 5 दर्जन लोगों को पकड़ा गया है। अवैध शराब की बिक्री में उपयोग में लाई गयी दो दुपहिया वाहन भी जब्त हुए हैं। 

ज्ञात हो कि एसएसपी  रामगोपाल गर्ग के निर्देश और एएसपी अभिषेक झा, अनंत साहू के मार्गदर्शन में जिले भर में अवैध शराब का बिक्री करने वालों एवं सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन करने वालों के विरूद्ध सघन अभियान चलाकर कार्यवाही की गयी है। 

26 आरोपियों से अब तक 81 हजार 120 मिली अवैध शराब एवं अवैध शराब के विक्रय में प्रयुक्त 2 दुपहिया वाहन जब्त किया गया। इसी प्रकार सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन करने वाले 32 आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। सभी पकड़े गये 60 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के अन्तर्गत कार्रवाई की गई। 

एसएसपी दुर्ग ने कहा कि नशे के सभी अवैध कारोबार पर पूर्णत: अंकुश लगाने लगातार कार्रवाई की जाएगी।


अन्य पोस्ट