दुर्ग

श्रम शक्ति हिन्दू युवा मंच संग सब्जी मार्केट कारोबारियों ने खोला मोर्चा
21-Dec-2023 8:37 PM
श्रम शक्ति हिन्दू युवा मंच संग सब्जी मार्केट कारोबारियों ने खोला मोर्चा

अवैध पसरा लगाने वालों को भी एलाट किया जाए चबूतरा, सौंपा ज्ञापन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
भिलाई नगर, 21 दिसंबर।
आज श्रम शक्ति हिन्दू युवा मंच ने शीतला सब्जी मार्केट के सब्जी व्यापारियों को हो रही समस्याओं के विरुद्ध मोर्चा खोल कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठन प्रमुख गोविंद राज नायडू के निर्देशानुसार संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता दुर्ग हिंदी भवन के समक्ष उपस्थित हुए और यहाँ शीतला सब्जी मार्केट के पसरा वाले व्यापारी भी शामिल हो प्रदर्शन में सक्रियता से भाग लिया। 

मार्केट के सब्जी वालों की शिकायत है कि महाराज चौक में अवैध रूप से बाजार का निर्माण कर सब्जी विक्रय किया जाता है, जिससे उनके व्यापार में प्रभाव पड़ता है। इसकी शिकायत कलेक्टर से की गई और प्रदर्शन बाद एक ज्ञापन भी सौंपा गया। महाराजा चौक के सब्जी व्यापारियों को भी शीतला सब्जी मार्केट में पसरा देने की मांग की गई ताकि सबका व्यवसाय सुगम रूप से संचालित हो सके। 

कार्यक्रम में जिला महामंत्री संतोष मिश्रा, कार्यक्रम प्रभारी रॉकी मोहनानी, राहुल परिहार, दिनेश मिश्रा, मल्लिकार्जुन, शैलेष सोनछात्रा के साथ सब्जी व्यापारी राजा, सोनू, प्रमिला बाई, गुड्डू, हेमंत, दादू दुबे, राजू समेत सैकड़ों व्यापारी शामिल हुए।


अन्य पोस्ट