दुर्ग

सुराना महाविद्यालय में 7 दिनी शिविर
21-Dec-2023 4:04 PM
सुराना महाविद्यालय में 7 दिनी शिविर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 21 दिसंबर। सेठ आर. सी. एस. कला एंव वाणिज्य महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 7 दिवसीय विशेष शिविरि को आयोजन ग्राम कुथरेल में किया जा रहा है।

18 दिसंबर को उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में राजप्रेरणा चन्द्राकर सरपंच, रेवती चंद्राकर पंच, पूर्व सभापति प्रदीप चंद्राकर, वरिष्ठ नागरिक गंगाराम चंद्राकर एंव दीनानाथ चंद्राकर उपस्थित रहे। शिविर के द्वितीय दिवस की शुरूआत प्रभात फेरी एवं योग से हुई। तत्पश्चात् ग्रामिणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न स्थानों एंव पूर्व माध्यमिक शाला की सफाई की गई।

बौद्धिक चर्चा के लिए डॉ. सीमा जैन शिशू रोग विशेषज्ञ उपस्थित हुई तथा उन्होंने ग्रामिणों को शिशु एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की।

इस कार्यकम में शासकीय बालिका पूर्व माध्यमिक शाला कुथरेल की महिला शिक्षिकाएं एवं छात्राएं, महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक डॉ. दुर्गा शुक्ला, डॉ. आयशा अहमद उपस्थित हुई एवं बौद्धिक चर्चा का लाभ उठाया। आगामी दिनों में बौद्धिक चर्चा के लिए सतीश ठाकुर, डीएसपी दुर्ग यातायात, आशीष डहरिया ज्यूडिशरी मजिस्ट्रेट सचिव डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेस दुर्ग, डॉ. विनय शर्मा जिला संगठक रासेयो जिला दुर्ग, डॉ के.सी. भगत सहायक प्राध्यापक मनोविज्ञान भारती विश्वविद्यालय दुर्ग एवं महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य एंव रासेयो कार्यकम अधिकारी डी. आर. भावनानी अपनी उपस्थिति प्रदान करेंगे तथा ग्रामिणों एवं स्वयं सेवको व सेविकाओं को विभिन्न प्रकार की जानकारी प्रदान करेंगे। समापन समारोह 24 दिसंबर को आयोजित की जायेगी।

शिविर का सफल संचालन कार्यकम अधिकारी निधि मिश्रा व डॉ. उमेश वैद्य के निर्देशन एवं उपस्थिति में किया जा रहा है। प्राचार्य डॉ. पूजा मल्होत्रा ने शिविर में भाग लेने वाले समस्त स्वंय सेवकों एवं कार्यकम अधिकारियों को बधाई देते हुए शिविर की सफलता के लिए कामना की है।


अन्य पोस्ट