दुर्ग
चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला गिरफ्तार
20-Dec-2023 3:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 20 दिसंबर। लोहे का धारदार चाकू लहराकर आम जगह पर लोगों को डरा धमकाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मोहन नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25-27 आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया।
मोहन नगर पुलिस ने बताया कि धमधा रोड कलश चौक के पास सार्वजनिक स्थान पर एक व्यक्ति द्वारा धारदार चाकू लहराकर आने जाने वाले लोगों को डराने धमकाने की सूचना मिली थी। मौके पर तत्काल पहुंच कर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी नईम बक्श (30) के पास से लोहे का धारदार चाकू जब्त किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे