दुर्ग
अवैध रूप से रेलवे टिकट बनाने वाला गिरफ्तार
20-Dec-2023 3:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 20 दिसंबर। पर्सनल आईडी का उपयोग करते हुए अवैध रुप से रेलवे की टिकट बनाने वाले आरोपी को आरपीएफ पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ धारा 143 के तहत कार्रवाई की गई है। उसके पास से लोगों की बनाई जा रही अवैध रेलवे रिजर्वेशन टिकट, कंप्यूटर, मोबाइल आदि को जब्त किया है।
जानकारी के मुताबिक अंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत निकुम बस स्टैंड स्थित लोक सेवा केंद्र के संचालक गजेंद्र साहू द्वारा वर्ष 2021 से अपने पर्सनल आईडी से रेलवे की टिकट बनाई जा रही थी। आरपीएफ थाना प्रभारी एसके सिन्हा ने बताया कि अवैध कार्य की जानकारी मिलते ही दुर्ग की टीम सोमवार को लोक सेवा केंद्र पर छापा मारा और आरोपी गजेंद्र साहू को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे