दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 19 दिसंबर। शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह एवं पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आज तीसरा दिन जिसमें सुबह पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने यज्ञ कर आहुति समर्पित किया इसके बाद दोपहर से कथा प्रारंभ हुआ, जिसमें कथावाचक प्रज्ञा पुत्र सुरेश कुमार दनि जी ने भगवान भोलेनाथ के स्वरूप के दर्शन की कथा कही भोलेनाथ के श्रृंगार का वर्णन किया, जिसमें कहा गया कि चंद्र चंद्रमा मन का प्रतीक है। सर्पहार सर्प जैसा हिंसक जीव शिव के अधीन है। त्रिशूल शिव के हाथ में एक मारक शस्त्र है। छाल शिव ने शरीर पर व्याघ्र चर्म यानी बाघ की खाल पहनी हुई है। भस्म शिव के शरीर पर भस्म लगी होती है। वृषभ शिव का वाहन वृषभ यानी बैल है। लोक संगीत और प्रज्ञा गीतों से समा बांध रहा हजारों की संख्या में श्रद्धालु पवन शिव पुराण को सुनने पहुंचे हुए थे।
आज दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकर शिव पुराण कथा में पहुंचकर भगवान शंकर की पूजा अर्चना किया। कथावाचक प्रज्ञा पुत्र सुरेश कुमार जी ने विधायक का अक्षत तिलक कर और गायत्री मंत्र चादर उड़ाकर सम्मान किया साथ ही शिव पुराण कथा के आयोजन गायत्री परिवार महिला और प्रज्ञा मंडल एवं समस्त ग्राम वासियों की ओर से दमित और चेकर टाइल्स लगाने की मांग पत्र भी विधायक महोदय को सौंंपा गया, जिस शहर से स्वीकार कर जल्द से जल्द पूरा करने की बात कही साथ में ग्राम पंचायत कुथरेल की सरपंच राज प्रेरणा चंद्राकरपद्माकर चंद्राकर अजीत चंद्राकर चुम्मन चंद्राकर रमाकांत देशमुख किशोर देशमुख यशवंत देशमुख संतोष देवांगन भी मौजूद रहे।