दुर्ग

कांग्रेस ने किया राज, भाजपा करेगी सेवा- नितेश साहू
19-Dec-2023 3:20 PM
कांग्रेस ने किया राज, भाजपा करेगी सेवा- नितेश साहू

दुर्ग, 19 दिसंबर। युवा मोर्चा के नेता प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नितेश साहू ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 2018 विधान सभा में प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को जनादेश दिया था, जिसका पूरा दुरुपयोग कांग्रेसी नेताओं ने किया और छत्तीसगढ़ को लूटने का काम किया।

नितेश साहू ने बताया कि इन सभी विषयों को लेकर लगातार युवा मोर्चा सडक़ की लड़ाई लड़ी और आम जनों तक पहुंच कर लोगों को जागृत करने का काम किया।

2023 विधान सभा चुनाव में जनता ने भाजपा को चुना भाजपा की सरकार बनते ही प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा ने अपनी प्रथम कैबिनेट में ही  भाजपा जनता की सेवा के लिए संकल्पित है योजनाओं को न आए इसके लिए युवा मोर्चा हेल्पलाइन नंबर जारी करेगी।

 निश्चित ही भाजपा की इस सेवा संकल्प से,आने वाले 2024 के लोक सभा चुनाव में भाजपा छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीट जीतेगी और पुन: तीसरी बार देश सेवा की कमान पीएम नरेन्द्र मोदी के हाथों में होगी और प्रदेश में जल्द ही केन्द्र सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजना जिसे कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की जनता को वंचित रखा था, उसे पुन: प्रारंभ कर जन-जन तक पहुँचायेगी और डबल इंजन की सरकार छत्तीसगढ़ में विकास की नई गाथा लिखेगी।


अन्य पोस्ट