दुर्ग

2 दिनों में तापमान और गिरावट की संभावना
19-Dec-2023 3:18 PM
2 दिनों में तापमान और गिरावट की संभावना

 तापमान गिरने से ठिठुरन बढ़ी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 19 दिसंबर। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 2 दिनों में तापमान और गिरावट की संभावना है आज प्रदेश मैदानी क्षेत्रों सबसे कम तापमान दुर्ग जिले में रहा तापमान गिरने से ठिठुरन बढ़ गई है कई जगहों पर रात्रि में लोग ठंठ से बचने अलाव का सहारा ले रहे है।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश अधिकांश क्षेत्रों में आगामी दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि संभव है जिले में सोमवार का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा जोकि सामान्य से 2 डिग्री कम है वहीं अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस था, जोकि सामान्य से 1 डिग्री कम है जिले आज दिन में भी वातावरण में बहुत ठंडकता थी। ठंड बढऩे के साथ ही गर्म ऊनी कपड़ों की मांग बढ़ गई इन कपड़ों के बाजार में इन दिनों अच्छी भीड़ देखी जा सकती है।


अन्य पोस्ट