दुर्ग

सरकार बदलने के बाद केन्द्रीय योजनाओं पर फोकस कर रहे अफसर
18-Dec-2023 4:34 PM
सरकार बदलने के बाद केन्द्रीय योजनाओं पर फोकस कर रहे अफसर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 18 दिसंबर। राज्य में सरकार बदलने के बाद अधिकारी अब केन्द्रीय योजनाओं पर विशेष रूप से फोकस कर रहे हैं जिले में केन्द्र के भाजपा सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छता अभियान पर काफी जोर  दिया जा रहा है। गांव-गांव में बनाए गए अटल स्मारक से संबंधित फाइल भी खंगाले जा रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा क्लीन टॉयलेट कैंपेन अभियान चलाया जा रहा है।

स्वच्छता टीम द्वारा सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों की विशेष साफ सफाई एवं नागरिकों को जागरूक करने प्रेरित किया जा रहा है।

अभियान के दौरान स्कूली बच्चों को स्व सहायता समूहों द्वारा भ्रमण करा कर स्वच्छता की जानकारी दी जा रही है। स्वच्छ शौचालय अभियान के अंतर्गत स्कूल के छात्र-छात्राओं को हैंड वॉश करने, टॉयलेट के सुरक्षित इस्तेमाल करने व बालिकाओं को सुरक्षित सेनेटरी पैड के इस्तेमाल और सार्वजनिक शौचालय में उसकी उपलब्धता और सुरक्षित निष्पादन के विषय में  जागरूक किया जा रहा है। वहीं स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत सार्वजनिक जगहों पर नागरिकों के माध्यम से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। 

जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में शौचालय मुक्त बनाने, सभी घरों में शौचालय होने का जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है और उन्हें बताया जा रहा है कि लोगों की सुख-समृद्धि खुशहाली उनकेे स्वास्थ्य पर निर्भर करता है। इसी प्रकार गांवों में कचरा कलेक्शन पर फोकस किया जा रहा है

पंचायत विभाग के अधिकारी राज्य में भाजपा शासन काल में बनाए गए अटल स्मारक की सुध लेने लगे किन-किन गांवों में अटल स्मारक बनाए गए थे। इसकी फाइल मंगाई जा रही है। इन दिनों पंचायत विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी जुटाने मशक्कत करनी पड़ रही है, ताकि इन स्मारकों की वर्तमान में क्या स्थिति है इसका पता लगाकर उन्हें व्यवस्थित किया जा सके।


अन्य पोस्ट