दुर्ग

जय सतनाम शोभायात्रा निकाली
17-Dec-2023 7:31 PM
 जय सतनाम शोभायात्रा निकाली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 17 दिसंबर। जय सतनाम युवा संदेश समिति उतई परिक्षेत्र व सतनामी समाज सँयुक्त तत्वावधान में जय सतनाम शोभायात्रा ग्राम पंचायत डूमरडीह में जोड़ा जैतखाम में समाज के वरिष्ठ नागरिकों द्वारा पूजा अर्चना कर निकाली गई।

शनिवार को गुरु घासीदास जी के दिए उपदेश  मनखे मनखे एक समान, जीव हत्या नहीं करना , मांसाहार नहीं करना, सत्य पर अडिग रहना, मूर्ति पूजा नहीं करना, चोरी दुआ से दूर रहना, किसी प्रकार की कोई नशा नहीं करना, जाती पाती के प्रपंच  में नहीं पढऩा,  स्त्रियों का सम्मान करना इन संदेशों को जन जन तक पहुँचने के लिए निकाला गया।

शोभायात्रा ग्राम पंचायत डूमरडीह में पूजा अर्चना कर नगर पंचायत उतई स्थित मिनी माता चौक पहुँचा जहाँ पर समाज के वरिष्ठ नगिको द्वारा शोभायात्रा को स्वेत ध्वज दिखा शुभारंभ किया गया शोभायात्रा बस स्टैंड होते हुए हथखोज पर से गांधी चौक से  बाजार चौक होते हुए वापस मिनीमाता चौक पर समापन हुआ।

जगह-जगह स्वागत

शोभायात्रा का समाज के नागरिको ने विभन्न जगह पर बाबा जी प्रतीक चिन्ह जैतखंभ का पूजा अर्चना कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।

पंथी नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र

शोभायात्रा के साथ साथ बालिका पंथी दल व बालक पंथी दल शोभायात्रा में मनमोहक पंथी नृत्य करते हुए साथ चल रहे थे जो लोगो के लिएआकर्षक के रहा।साथ मे समाज के लोग भी डीजे के धुन में पंथी नृत्य कर शोभायात्रा का आनंद लेते हुए साथ चल रहे थे।

शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए जय सतनाम युवा संदेश के अध्यक्ष ओमकार चतुर्वेदी, उमेश पाटिल, लोकेश जोशी, चित्रांशु नोरके, कुंदन मधुकर, जसवंत कुर्रे, सूरज बंदे, संदीप बंजारे, दिवाकर गायकवाड़, दिनेश देशलरे, लता सोनवानी, विष्णु, झमित गायकवाड़, सीएस ओगरे, बालक दास डाहरे, नितेश, बीआर मोर्य, केशव महिपाल, पवन बंजारे, महेश कौशिक, बी एल करे, नारायण गायकवाड़, टी. के. जोशी, शलहरे, उपेश, शलेन्द्री गायकवाड़ , शकुन भरती, कीर्ति महिपाल, बिमला महिपाल, राहुल महिपाल, निखलेश बंजारे, देव प्रकाश भरती, गणेश चेलक, पुलिस प्रशासन में थाना प्रभारी कपिल देव पांडे, हेमंत चंदेल, विजय कुर्रे, दुष्यन्त लहरे ने अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया।


अन्य पोस्ट