दुर्ग

देश-विदेश से 25वें साल भिलाई पहुंचेंगे पूर्व छात्र, तीन दिन मचाएंगे धमाल
17-Dec-2023 4:04 PM
देश-विदेश से 25वें साल भिलाई पहुंचेंगे पूर्व छात्र, तीन दिन मचाएंगे धमाल

एमजीएम ‘99’ बैच के पूर्व छात्रों का तीन दिवसीय कार्निवल 22 दिसंबर से

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग,17 दिसंबर्र।
एमजीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-6 भिलाई का 1999 बैच फिर एक बार इक_ा होने जा रहा है। देश-विदेश से इस बैच के सभी पूर्व विद्यार्थियों ने स्कूल पासिंग के रजत जयंती वर्ष पर तीन दिवसीय कार्निवाल आयोजित करने की योजना बनाई है। 

तीन दिवसीय मीट ‘एमजीएम 99 नॉट आउट’ शुक्रवार, 22 दिसंबर रविवार से मंगलवार 24 दिसंबर  तक आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में 1999 बैच के सदस्यों की उपस्थिति में स्कूल के प्रिंसिपल शाजी चाको ने एक प्रतीक चिन्ह (लोगो) जारी किया ।

बैच के सदस्य सीए रिनु वी. कोशी ने बताया कि बैच 1999 के शिक्षक और छात्र 22 दिसंबर  को स्कूल परिसर में 25 साल पहले के बंधन और भावनाओं को फिर से हासिल करने के लिए एक साथ आएंगे। बैठक में शिक्षकों का सम्मान, अनुभव साझा, वर्तमान छात्रों के साथ बातचीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मनोरंजन, पार्टी और एक आउटडोर मनोरंजन यात्रा करना शामिल होगा। 

बैच की सदस्य कोमल ने कहा कि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों और संदर्भों के माध्यम से हम कार्यक्रम के बारे में जानकारी देने के लिए अधिकांश पूर्व छात्रों से जुडऩे में सक्षम थे और हमें खुशी है कि रजत जयंती समारोह में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। 

पूजा ने कहा, वे अनुभवी शिक्षक जो शहर छोडक़र अपने गृह नगरों में कहीं और बस गए हैं, वे भी इस बैठक में शामिल होने के लिए उत्साहित हैं।
 इस अवसर पर एक ही बैच से अमित जैन, अमित शर्मा, स्मिता, सुरिंदर, अनुपमा, दीपक और कृपाल उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट